दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उसके संबद्ध सभी महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश से पूर्व नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीकरण (DDURN) कराना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क ₹100/- निर्धारित है।
पंजीकरण की प्रक्रिया:
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश संबंधी आधिकारिक वेबसाइट https://dduguadmission.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक “Click here for Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University Registration Number” पर क्लिक करें।
- खुले हुए पेज के दाहिनी ओर स्थित “New Registration” पर क्लिक करके अपना लॉगिन आईडी (Login ID) बनाएं।
- पंजीकरण ईमेल आईडी के माध्यम से किया जाएगा, और एक ईमेल आईडी से केवल एक ही पंजीकरण किया जा सकता है, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इसलिए मान्य (सही और सक्रिय) ईमेल आईडी का ही उपयोग करें, क्योंकि ओटीपी (OTP) उसी ईमेल पर भेजा जाएगा|
- बनाए गए Login ID एवं पासवर्ड को नोट करके सुरक्षित रखें।
- लॉगिन ID बनाने के बाद, उसी पेज पर दाहिनी ओर “Login” पर क्लिक करें और अपना पूर्ण विवरण (नाम, पिता का नाम, माता का नाम, ईमेल आदि) भरकर अपनी प्रोफाइल (Profile) को पूर्ण करें।
- प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद ₹100/- का भुगतान वेबसाइट पर दिए गए Payment Gateway के माध्यम से करें।
- यदि खाते से राशि कट जाए लेकिन भुगतान सफल (Successful) न हो, तो 48 घंटे तक दुबारा भुगतान न करें।
- भुगतान सफल होते ही आपका DDURN नंबर जनरेट हो जाएगा, जिसे नोट करके सुरक्षित रखें।
- आप अपने पंजीकरण (DDURN) का प्रिंट (Print Form) पर क्लिक करके कभी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि कोई अभ्यर्थी महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसे पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद उसे एक DDURN नंबर प्राप्त होगा, जिसे महाविद्यालय में प्रस्तुत करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
